नई दिल्ली, मई 28 -- Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस पीवी संजय कुमार भड़क गए। दरअसल जस्टिस कुमार तब नाराज हो गए जब कोर्ट में एक जूनियर वकील ने बताया कि उनके सीनियर वकील हाईकोर्ट में एक केस को लेकर व्यस्त हैं और इसीलिए सुप्रीम कोर्ट में दलील देने के लिए नहीं पहुंच पाए हैं। इस पर जस्टिस कुमार ने कहा कि इस तरह की बातें कोर्ट में नहीं कही जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अदालत में कभी-कभी झूठ बोल लेने में भी कोई बुराई नहीं है। जस्टिस कुमार ने जुनियर वकील से कहा कि अगर वह सुप्रीम कोर्ट के जजों के अहंकार को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते हैं तो इस तरह की बातें कभी भी खुलकर न बताएं। जस्टिस कुमार ने कहा कि जजों का ईगो बहुत नाजुक होता है। उन्होंने कहा, "आपको इतना भी ईमानदार नहीं होना चाहिए।" जस्टिस कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.