गया, अगस्त 14 -- गुरुवार शाम भाजपा के कार्यकर्ताओं ने 'हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा बांकेबाजार भाजपा कार्यालय से शुरू होकर मुख्य बाजार, मड़ावर नदी पुल और भलुहार गांव स्थित कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा स्थल तक गई। दक्षिणी मंडल अध्यक्ष सीताराम प्रजापति के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोगों से घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी अस्मिता और देश की शान का प्रतीक है, जिसे बनाये रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। मौके पर पार्टी के दक्षिणी मंडल अध्यक्ष सीताराम प्रजापति, दक्षिणी मंडल युवा अध्यक्ष रविरंजन कुमार उर्फ सोनू गुप्ता, महामंत्री अनूप गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय प्रभाकर, रक्ष्या प्रसाद, उतरी अध्यक्ष कमल वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमारी, राजा राजा रौशन शाहिद इकबाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...