शामली, जनवरी 16 -- शहर के बीएसएम स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा मुग्धा शर्मा ने हमारी संस्कृति, हमारी पहचान कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित गायन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। शुक्रवार को विद्यालय पहुंचने पर छात्रा का स्वागत किया गया। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य राहुल चौधरी, मैनेजर छाया सिंह, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, उप प्रधानाचार्या आशु पंडित सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने तालियों की गूंज के साथ मुग्धा का अभिनंदन किया। प्रधानाचार्य राहुल चौधरी ने छात्रा को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.