जमशेदपुर, फरवरी 12 -- अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत प्रांतीय पर्यावरण आयाम के द्वारा मंगलवार को उत्क्रमित बालिका मध्य विद्यालय लक्ष्मी नगर में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का विषय हमारी भूमि-हमारा भविष्य था। गोष्ठी में कक्षा छह से नौ तक के विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता कराई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच चित्रांकन और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। गोष्ठी की मुख्य वक्ता ग्राहक पंचायत की प्रांत उपाध्यक्ष एंजिल उपाध्याय, पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉ. अनीता शर्मा, पर्यावरण आयाम की सदस्य आरती श्रीवास्तव विपुला, प्रांत कार्यकारिणी की सदस्य सरिता सिंह, सदस्य डॉ. सरित किशोरी और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रिया सिंह थीं। एंजिल उपाध्याय ने कहा कि भूमि से हमें जीवन के लिए सब कुछ मिलता है। यह भूमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.