साहिबगंज, फरवरी 11 -- साहिबगंज। झारखंड गठन के बाद चौथी वार नगर निकाय चुनाव हो रहा है। इस वजह से समाज के हर तबके के लोगों में चुनाव को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। यहां के व्यवसायी वर्ग में कई समस्या से जूझ रहे हंै। इनमें रोड, नाला, सफाई, ट्रैफिक जाम, खराब स्ट्रीट लाइट सहित अन्य समस्या है। लिहाजा व्यवसायी वर्ग ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनना चाहते हैं जो उन्हें हर क्षेत्र में मदद कर सकें,उनकी समस्या का समाधान कर सकें। अब जबकि नगरपालिका चुनाव हो रहे हैं तो लोगों की उम्मीदें नये नगर परिषद बोर्ड पर टिकी है। व्यवसायी वर्ग के लोगों का कहना है की अब तो इस शहर का विकास हो और कोई ऐसा नगरपालिका का जनप्रतिनिधि बने जो इस शहर का उद्धार कर सके। शहर बहुत ही बेतरतीव तरीके से बसा है। शहर के लिए मास्टर प्लान करीब 15 साल पहले ही बना था। लेकिन उस पर कोई काम नहीं हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.