साहिबगंज, फरवरी 9 -- साहिबगंज। चौक बाजार शहर का मुख्य रूप से व्यवसाय का केंद्र हैं। यहां कपड़े , गल्ले समेत अन्य सामानों की बड़ी-बड़ी दुकानें हैं। यहां व्यवसायी व दुकानदारों में भी नगर निकाय चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। इनकी इच्छा है कि नगर परिषद में इसबार ऐसे लोग चुनकर जाए जो शहर को विकसित व सुरक्षित बनाने के उपाय कर सके। शहर की मुख्य समस्या शहर का विकास व जनता को बेहतर सेवा उपलब्ध कराना है। दुकानदारों का कहना है कि प्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जिसमें शहर की समस्याओं की जानकारी हो और उसका कैसे त्वरित समाधान किया जा सके इसका ठोस विजन हो। इसके लिए जनप्रतिनिधि को सामाजिक कार्य में दिलचस्पी रखने वाला व पहले से भी समाज के सुख दुख में सहयोगी होने वाला होना जरुरी है। साफ स्वच्छ छवि, ईमानदार, शिक्षित, मिलनसार व धैर्यवान भी होना जरुरी होगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.