बहराइच, दिसम्बर 20 -- बहराइच/महसी, संवाददाता। जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवसों का आयोजन किया गया। तहसील सदर में सीडीओ मुकेश चन्द्र ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान जमीन से संबंधित शिकायतें अधिक रहीं। कई फरियादियों का मौके पर निस्तारण न हो पाने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। अधिकारियों ने संबंधित लेखपालों को मौके पर पहुंचकर प्रकरण निस्तारित करने का निर्देश दिया। तहसील सदर प्राप्त 19 प्रार्थना-पत्रों के सापेक्ष 3, तहसील महसी में प्राप्त 30 के सापेक्ष 3, मिहींपुरवा मोतीपुर में प्राप्त 22 के सापेक्ष 2, पयागपुर में प्राप्त 35 के सापेक्ष 4, कैसरगंज में प्राप्त 33 के सापेक्ष 2 व नानपारा में प्राप्त 24 प्रार्थना-पत्रों के सापेक्ष 4 का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य फरियादी निराश होकर लौट गए। इस अवसर पर मुख्य...