बरेली, दिसम्बर 15 -- बरेली। गीत संगीत की संस्था हमारा सुर संसार क्लब ने रविवार को रॉयल पटियाला में कार्यक्रम का आयोजन किया और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। सभी सदस्यों ने मौन रखकर अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद संस्था के सदस्यों ने गीतों की प्रस्तुति दी। संस्था के संस्थापक मधु मिश्रा और राज चावला संस्था की उपलब्धियों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन अजय अरोड़ा ने किया। इस मौके पर कपिल खेर, विपिन मिश्रा, पवन शर्मा, सुवेक सिंह, राजेंद्र सक्सेना, डॉ दिनेश, मोहित जौहरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...