सहारनपुर, अप्रैल 25 -- लाला किशन चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित पन्द्रह दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या डॉ रितु वर्मा ने डॉ आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। पोस्टर प्रतियोगिता में मनीष, कीर्ति, रितिका, साक्षी, अभिषेक, नवाजीश इत्यादि छात्र-छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर बनाये। संचालन राजनीति विज्ञान प्राध्यापक व कार्यक्रम संयोजक अभिलाष कुमार ने किया। महाविद्यालय के प्राध्यापक, स्टाफ और छात्र-छात्राए उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.