वाशिंगटन, जून 12 -- अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के कमांडर जनरल माइकल कुरिल्ला ने पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ "शानदार साझेदार" बताया है। मंगलवार को हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी के समक्ष अपनी गवाही में जनरल कुरिल्ला ने पाकिस्तानी सेना और सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की इस्लामिक स्टेट-खोरासान (आईएसआईएस-के) के खिलाफ कार्रवाई में भूमिका की जमकर तारीफ की। यह बयान ऐसे समय पर आया है जब भारत, अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर अलग-थलग करने के लिए राजनयिक अभियान तेज कर चुका है। जनरल कुरिल्ला ने कमेटी के समक्ष गवाही देते हुए कहा, "वे (पाकिस्तान) इस वक्त सक्रिय रूप से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में शामिल हैं और उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ दुनिया में एक शानदार साझेदारी निभाई है।" जनरल कुरिल्ला ने कहा कि पाकिस्तान ने अमेरिका द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.