लखीसराय, जुलाई 5 -- कजरा, एक संवाददाता। कजरा बाजार स्थित एक शॉपिंग कांप्लेक्स में शुक्रवार को बूथ सशक्तिकरण अभियान की सफलता को लेकर कजरा भाजपा मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष विजय सिंह की अध्यक्षता में हुई। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए हमारा बूथ, सबसे मजबूत अभियान को गति दिये जाने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि आगामी 6 जुलाई से 10 जुलाई तक प्रत्येक बूथ पर बैठक आयोजित की जायेगी, ताकि बूथ स्तर पर संगठन मजबूत हो सके। कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। मौके पर महामंत्री रंजीत पासवान, महामंत्री दिलीप चंद्रवंशी, मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.