हरदोई, फरवरी 5 -- पिहानी। ब्लॉक संसाधन केंद्र पिहानी पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका सिंह की अध्यक्षता में तीन से छह वर्ष के बच्चों के सर्वांगीण विकास और आवश्यक दक्षताओं के संवर्धन के उद्देश्य से "हमारा आंगन हमारे बच्चे" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को-लोकेटेड आंगनवाड़ी एवं प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को गतिविधियों के माध्यम से दक्ष बनाने पर केंद्रित रहा। मुख्य अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि ईओ अमित कुमार सिंह मौजूद रहे। वक्ताओं ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रारंभिक शिक्षा ही मजबूत नींव तैयार करती है। संविलयन विद्यालय मंसूर नगर के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान अविका मौर्य (भरौना), आशुतोष पाल (शाहपुर सैदान), स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.