जौनपुर, फरवरी 13 -- जौनपुर, संवाददाता। समग्र शिक्षा अभियान और पीएम श्री योजना और निपुण भारत मिशन के तहत हमारा आंगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम शुक्रवार को मो. हसन इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन उनके सर्वांगीण विकास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में पीएम श्री योजना के चयनित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेलकूद, समूह नृत्य, देशभक्ति गीत और नाटक में बढ़चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक बालक वर्ग में आर्यन, उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में निकेश राज और बालिका वर्ग में शिवांगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में मडियाहूं तहसील ने प्रथ...