गंगापार, मार्च 18 -- बीआरसी जसरा में मंगलवार को हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी जसरा अखिलेश वर्मा ने कहा कि नौनिहालों में उत्साह का संचार करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए। निपुण बच्चों को स्टेशनरी, शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इसके अतिरिक्त बुनियादी शिक्षा के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षकों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया। एआरपी प्रमोद मिश्र, जितेंद्र मिश्र, गिरीश सिंह, सतीश कुशवाहा द्वारा नौनिहालों के बुनियादी शिक्षा पर प्रकाश डाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.