प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 8 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। बीईओ कार्यालय सदर सुखपालनगर में आयोजित कार्यक्रम हमारा आंगन हमारे बच्चे के तहत परिषदीय स्कूलों ने चिन्हित किए 60 होनहार छात्र-छात्राओं को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गोल्डी सिंह ने सम्मानित किया। उन्होंने प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह बच्चे कल देश का भविष्य तय करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गोल्डी सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी और बाल वाटिका के बीच समन्वय के लिहाज से आयोजित यह कार्यक्रम अद्भुत है।बीईओ सदर संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसरण में बाल वाटिका में प्रवेश लेने वले बच्चों की प्रवेश पूर्व तैयारी का दायित्व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का है। कार्यक्रम की संक्षिप्त रुपरेखा राजीव कुमार सिंह ने रखी। संचालन एआरपी धर्मेन्द्र ओझा ने किया।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.