बिजनौर, फरवरी 2 -- नहटौर। 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, विकास क्षेत्र के नोडल शिक्षकों तथा प्रत्येक न्याय पंचायत से चयनित 5-5 नोडल बच्चों को सम्मानित किया गया। सोमवार को विवेकानंद हॉल, नहटौर डिग्री कॉलेज, नहटौर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख नहटौर राकेश चौधरी, विशिष्ट अतिथि डायट प्रवक्ता मेघा शर्मा तथा सीडीपीओ हेमलता रही। कार्यक्रम को खंड शिक्षा अधिकारी, डायट मेंटर मेघा शर्मा, एआरपी सुखवीर सिंह, हेमराज सिंह तथा अभिषेक भटनागर ने संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना तथा मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में थम्मन सिंह, मोहित रतन, नवनीत कुमार, सोनू तोमर, आनंद कुमार, सु...