बरेली, जनवरी 29 -- बरेली क्लब के ग्राउंड में सामूहिक विवाह योजना के तहत दूसरे दिन बुधवार 581 जोड़ों की शादियां कराई गईं। 459 जोड़ों का वैदिक रीति रिवाज से विवाह हुआ। जबकि 122 मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह के पंडाल में निकाह पढ़ा गया। नेता और अधिकारियों ने कन्यादान की रस्म पूरी कर नव दंपित को सुखमय दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। बरेली क्लब के ग्राउंड में मंगलवार से सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब बेटियों की शादियां कराई जा रहीं हैं। पहले दिन 687 जोड़ों की शादियां हुईं थीं। बुधवार को दूसरे दिन 581 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। पंडाल में ब्लॉक और नगर निकाय वार शादी की रस्म पूरी कराने की व्यवस्था की गई थी। मंच से वैदिक मंत्रोच्चार किया गया। मायक के जरिए नव दंपति को रस्मों के बारे में जानकारी दी गई। एक वेदी पर चार जोड़ों के बैठने की व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.