प्रयागराज, जून 18 -- इस उमस भरी गर्मी में वीआईपी ट्रेनों में एसी खराब होने की समस्या कम नहीं हो रही है। हमसफर, महानंदा, संगम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में बुधवार को एसी खराब होने से यात्री बेहाल हो गए। यात्रियों ने एक्स पर शिकायत दर्ज कराई है। सूबेदारगंज से मेरठ जा रही संगम एक्सप्रेस के एम 1 कोच में एसी फेल हो गया। ट्रेन में यात्रा कर रहे हितेश ने एक्स पर शिकायत दर्ज कराई कि ट्रेन चलने के बाद ही कूलिंग बंद हो गई। प्रयागराज हमसफर एक्सप्रेस के बी 5 कोच में यात्रा कर रहे शशांक सिंह ने शिकायत की कि एसी काम नहीं कर रहा है। ट्रेन में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी तरह महानंदा एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में परेशान यात्रियों ने एक्स पर डीआरएम और रेल मंत्री को मैसेज करके अपनी परेशानियां बताईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.