गढ़वा, फरवरी 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त दिनेश यादव ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याओं को उन्होंने बारी-बारी से सुनीं। साथ ही उसके निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया। जनसुनवाई में सर्वप्रथम सदर प्रखंड के ओबरा निवासी इंदल कुमार घासी, विपत्ति घासीन और कुसुमरी घासीन ने आवेदन देते हुए कहा कि हमलोगों भूमिहीन है, वन अधिकार पट्टा दिलाएं डीसी साहब। उन्होंने बताया कि वन भूमि पट्टा प्राप्त करने के लिए वह एक वर्ष से लगातार प्रयास कर रहे हैं, परंतु अभी तक उन्हें वन पट्टा प्राप्त नहीं हुआ है। उक्त मामले के उपायुक्त ने अंचल अधिकारी, गढ़वा को मामले की जांच करते हुए समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही उनके साथ आए एक अनाथ और बीमार बच्चे के लिए जिला बाल सं...