तेल अवीव, मार्च 20 -- हमास से सीजफायर पर बात आगे न बढ़ने के चलते इजरायल भड़का हुआ है। पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के आदेश पर इजरायली सेना गाजा पट्टी पर लगातार हमले बोल रही है। मंगलवार को इजरायली सेना ने ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक की थीं, जिसमें 404 लोग मारे गए थे। इनमें हमास के 8 सीनियर कमांडर भी शामिल थे। इसके बाद बुधवार को भी इजरायली सेना का कहर गाजा पर टूटा, जिसमें 58 लोग मारे गए हैं। इस तरह दो दिन के अंदर ही इजरायली सेना ने 450 से ज्यादा फिलिस्तीनियों को मार डाला है। गाजा स्थित तीन अस्पतालों ने यह जानकारी दी। कई मकानों पर मध्य रात्रि में किए गए हमले में सोते हुए बच्चों एवं महिलाओं समेत कई लोग मारे गए। इजरायल ने मंगलवार को गाजा में भीषण हमले फिर से शुरू कर दिए, जिससे वह युद्ध विराम समझौता टूट गया, जिसके तहत दो दर्जन से अधिक बंधकों को रिहा कराने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.