नोएडा, जनवरी 3 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। एनपीसीएल ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को दनकौर क्षेत्र के कनारसी गांव में टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने के बाद शनिवार को पुलिस के साथ दोबारा गांव में पहुंचे विभाग के कर्मचारियों ने ट्रांसफॉर्मर से अवैध केबल जोड़कर बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई की। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि कार्रवाई में भारी मात्रा में केबल बरामद की है। बिजली चोरी रोकने के लिए 10 विशेष टीमें गठित की गई हैं। पिछले साल 1 अप्रैल से लेकर दिसंबर 2025 तक अलग- अलग गांवों में चलाए गए अभियान के तहत 5500 लोगों पर बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया है। इस अभियान के तहत अब तक कुल 24 हजार किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई। शहरी क्षेत्र के अलावा कुलेसरा, अलावर्दीपुर, बिलासपुर, बिसरख, जला...