सुल्तानपुर, जून 25 -- सुलतानपुर, संवाददाता । कुड़वार थाने की पुलिस पर तमंचे से जानलेवा हमला करने और और गोवध के मामले के नाबालिग आरोपी का ट्रायल पॉक्सो के मामले में चल रहा है। अधिवक्ता अयूब उल्ला खान ने बुधवार को वारंट रिकॉल पर सुनवाई के समय कोर्ट का ध्यान दिलाया। उन्होंने बताया कि दूसरे मुकदमे की केस डायरी भी फाइल में संलग्न है, जिससे भ्रम की स्थिति है और वारंट जारी हो गया। हालांकि कोर्ट ने वारंट रिकॉल करने से इन्कार कर उसे अरमान को जेल भेज दिया। 11 दिसंबर 2017 की रात पुलिस ने नाबालिग अरमान पुत्र कज्जन को गो मांश बरामदगी और अरमान पुत्र निजामुद्दीन को गोली मारने के आरोपों में गिरफ्तार किया था जिसमें दो अन्य नाम भी सामने आए। अन्य आरोपियों की फाइल आठ साल में भी सेशन कोर्ट के सुपुर्द नहीं हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.