मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में स्नातकोत्तर गणित के विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार के साथ परिसर में हुए दुर्व्यवहार के विरोध में सोमवार को एलएस कॉलेज शिक्षक संघ द्वारा विरोध सभा का आयोजन किया गया। संघ के अध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार मिश्र ने कहा कि इस तरह के असुरक्षित वातावरण में शिक्षकों के लिए कार्य करना अत्यंत ही कठिन है। बुस्टा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. जयकांत सिंह ने कहा कि कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार लगातार हो रहा है। इसपर तत्काल रोक लगाये जाने की जरूरत है। महाविद्यालय शिक्षक संघ के महासचिव डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले में तत्काल कार्रवाई करे तथा शैक्षणिक परिसर में भयमुक्त वातावरण स्थापित करे। सीनेटर डॉ. साजिदा अंजुम ने कहा कि यह हमला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.