रामपुर, मार्च 9 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट कर दुकान में आग लगाकर हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पंजाबनगर निवासी एक महिला की पास में ही रहने वाले रमेश उर्फ मंकी से कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपी रमेश ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर दुकान में आग लगा दी। इस दौरान बचाव के लिए आए युवक के साथ गाली गलौच कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.