बलिया, फरवरी 10 -- बलिया, संवाददाता। नरही गांव में सोमवार की देर शाम दो पक्षों के बीच के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। घटना में एक पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गये। इनमें से गंभीर रुप से घायल एक व्यक्ति को सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नरही निवासी बृजेश यादव ने पुलिस को बताया है कि सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे पट्टीदार प्रकाश यादव, विक्रमा यादव, उसकी पत्नी गीता, उसके पुत्र कृष्णा यादव व मुकेश यादव, विकास यादव व अन्य अज्ञात गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडा और धारदार हथियार से लैस आरोपियों ने चचेरे भाई राकेश यादव पर हमला कर घायल कर दिया। उनका कहना है के बचाने मै पहुंचा तो आरोपियों ने मुझे तथा मेरे पिता मुनेंद्र यादव...