नई दिल्ली, मई 28 -- यूपी के बहराइच जिले में खेत जा रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। कतर्निया वन्य जीव प्रभाग का किसान तेंदुए से भिड़ गया। किसान ने जैसे-तैसे उसके पंजे से खुद को छुड़ाया और अपनी जान बचाई बचा। इस दौरान ग्रामीण भी दौड़े और हांका लगाया। तेंदुए के हमला करने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कतर्निया रेंज अंतर्गत कुड़कुड़ीकुआं चौकी क्षेत्र में बुधवार की सुबह करीब 8 बजे चहलवा गांव निवासी हबीब(40) पुत्र अब्दुल रहमान रोज़ की तरह अपने खेत की ओर जा रहे थे। तभी पास के जंगल से निकलकर एक तेंदुए ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया। हमले में हबीब लहूलुहान हो गए वह अपने को बचाने को लिए तेंदुए से भिड़े रहे। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में मौजूद अन्य किसान मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किय...