बहराइच, मार्च 26 -- बहराइच,संवाददाता। पड़ोसी किसान की ओर से खेत की मेढ़ पर पापुलर के पौधे रौपें जाने पर वृद्धा ने एतराज किया। कहासुनी होने पर हमलावरों ने वृद्धा व उसके भतीजे पर ताबड़तोड़ लाठियां भांजी। गंभीरावस्था मे घायलों को जिला अस्पताल लाए जाने पर वृद्धा की मौत हो गई। वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। खैरीघाट थाने के चौकसाहार निवासी 40 वर्षीय गुरबत पुत्र मुस्तफा के खेत रहीश का खेत सटा है। रविवार सुबह दस बजे रहीश अपने खेत के मेढ़ में गुरबत की तरफ पापुलर का पौधे रौंप रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर गुरबत खेत गए। उन्होंने मेड़ की पौधे लगाने पर फसल पर असर पड़ने की वजह बता एतरा जताया। इसी वजह को लेकर दोनो में जमकर वाद विवाद होने लगा। हमलावरों ने गुरबत पर जमकर लाठियां भांजी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले की जानकारी पर उसकी चाची ...