औरैया, नवम्बर 24 -- सहार थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम हुए अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में सहार पुलिस की उदासीनता अब सवालों के घेरे में है। शरीर पर 50 से अधिक टांके आने और आरोपी कारों के नंबर तक सामने आ जाने के बावजूद पुलिस द्वारा मुकदमा न दर्ज किए जाने पर पीड़ित को सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगानी पड़ी। एसपी ने गंभीरता देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। घटना शनिवार रात करीब 9:10 बजे सहार कस्बे के पेट्रोल पंप के पास स्थित अपना ढाबा के सामने हुई। दानशाह निवासी मुकेश अवस्थी उर्फ अंशु अवस्थी अपने साथियों अंशु शुक्ला और रजत तिवारी के साथ खाना खाकर लौट रहे थे। इसी दौरान गाड़ी बैक करते समय पास खड़ी गाड़ी से हल्का टच होना भारी पड़ गया। तभी बैलेनो और वेन्यू में सवार करीब आठ हमलावर मौके पर उतरे और तीनों को घेरकर...