नई दिल्ली, मई 8 -- MEA Press Conference: ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च होने के दूसरे दिन विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स की, जिसमें फिर से विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने सेना द्वारा दूसरे दिन की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था और स्पष्ट तौर पर कहा था कि भारत किसी भी सैन्य या नागरिक ठिकाने को निशाना नहीं बनाएगा लेकिन पाकिस्तान ने गुस्ताखी कर दी। कर्नल सोफिया ने बताया कि पाकिस्तान ने बीती रात देश के करीब 15 जगहों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला करने की कोशिश की लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों ने उसे नाकाम कर दिया। उन्होंने बताया कि इस गुस्ताखी के बाद ही प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय बलों ने पाकिस्तान के कई शहरों में जवाबी कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.