नई दिल्ली, फरवरी 23 -- T20 World Cup 2026 के सुपर 8 स्टेज की शुरुआत साउथ अफ्रीका ने जीत के साथ की है। जीत भी साउथ अफ्रीका को उस टीम के खिलाफ मिली है, जो पिछले टी20 विश्व कप फाइनल में उसको हराकर आई थी। वह टीम जो 2023 के विश्व कप फाइनल के बाद से आईसीसी टूर्नामेंट में अविजित थी। वह टीम जो घर पर खेल रही थी, लेकिन साउथ अफ्रीका ने उसे 76 रनों से हरा दिया। इस जीत के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान ने लंबी बातचीत मैच प्रेजेंटर से की और बताया कि उनकी टीम ने अपना ईगो साइड में रखा। ऐसा इसलिए उन्होंने कहा कि शुरुआत में तीन विकेट 20 रन पर गिर गए थे। फिर करीब 100 रनों की साझेदारी हुई और मैच पलट गया। एडेन मारक्रम ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "शानदार परफॉर्मेंस। यहां जो विकेट था, उससे यह बहुत अलग तरह का था, इसलिए यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि लड़कों...