पलामू, नवम्बर 26 -- मेदिनीनगर, संवाददता। पलामू समाहरणालय परिसर में बुधवार की सुबह पूर्ण समर्पण के साथ संविधान दिवस मनाया गया। उपायुक्त समीरा एस के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कर्मियों ने संविधान के उद्देशिका का सामूहिक वाचन कर अधिकार और समर्पण के प्रति हमेशा सजग रहने और दूसरे को भी जागरूक करते रहने का संकल्प लिया। इससे पूरा समाहणालय परिसर हम, भारत के लोग, भारत को...से गूंज उठा। संविधान दिवस मनाते हुए उपायुक्त ने कहा कि भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर समस्त पलामूवासियों को वे हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहती है। भारतीय नागरिकों को न्याय, सत्यता, स्वतंत्रता, समरूपता एवं भ्रातृत्व प्रदान करने वाला भारत का सर्वोच्च विधान के स्वीकृति दिवस पर, वे भारतीय संविधान के निर्माताओं एवं सहयोगकर्ताओं को सादर करती हैं। भारत का संविधान, भारत का सर्वोच्च विधान ...