घाटशिला, जनवरी 14 -- पोटका,संवाददाता। प्रखंड कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पोटका थाना प्रभारी से मिला और मकर पर्व के उपरांत मेला में हब्बा-डब्बा जुआ खेल पर प्रतिबंध लगाने की लिखित आवेदन देकर मांग की। मौके पर जिला सचिव जयराम हांसदा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के मकर और टुसू मेला शांति और स्वच्छ वातावरण में संपन्न हो इसके लिए हब्बा-डब्बा जुआ खेल पर प्रतिबंध लगाया जाए। थाना अन्तर्गत मकर संक्रांति के अवसर पर विभिन्न मेला स्थान पर यह खेल खेलाया जाता है। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस पार्टी के जयराम हांसदा, सौरभ चटर्जी, आनंदपाल, लालटू दास, लासा मुर्मू उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.