रांची, जनवरी 5 -- कांके, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गारू बाजार से मुर्गा लड़ाई और हब्बा-डब्बा खेलाने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में कांके थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गारू निवासी तनुज महतो को पूर्व में भी हब्बा-डब्बा खेलाने और मुर्गा लड़ाई की जुआ बंद करने के लिए चेतावनी दी थी। रविवार को पुलिस ने गारू बाजार में छापेमारी कर जुआ खेलाते उसे रंगेहाथ धर दबोचा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...