रामपुर, जनवरी 22 -- रामपुर। सोने-चांदी की लगातार बढ़ रहीं कीमतों से कारोबारी और निवेशक दोनों हैरान व परेशान हैं। लगातार बढ़ती कीमतों ने सराफा बाजार की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। यहां जेवर गढ़ने वाले हुनरमंद हाथों के काम पर संकट आ गया है। ऊंचे दाम से प्रतिष्ठानों पर न तो पहले की तरह ग्राहक आ रहे हैं और न ही निवेशक इसमें खुलकर पैसा लगा पा रहे हैं। सोने-चांदी के दाम में बढ़ोतरी से जिले के लगभग दस हजार से अधिक कारीगर व सराफा कारोबारियों को काम मिलना बंद हो गया। सहालग के सीजन पर भी पड़ा असर रामपुर। लगन शुरू हुआ है। सोने-चांदी के भाव में अप्रत्याशित वृद्धि से बाजार में आई सुस्ती का सबसे गहरा असर सराफा कारीगरों पर पड़ रहा है। ग्राहकों के न आने से कारीगरों के समक्ष भी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सराफा व्यापार मंडल का कहना है कि बढ़ते दामों से सहालग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.