बिहारशरीफ, सितम्बर 13 -- हफ्ते भर में दिनेश मोंगिया वापस लौटे वीआईपी में शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पिछले पांच सितंबर को तामझाम के साथ राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल होने वाले गगौर गांव निवासी व मुखिया पति एक हफ्ते के भीतर ही फिर से वीआईपी में शामिल हो गये है। वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के साथ अपना फोटो शेयर करते हुए मोंगिया ने कहा कि रालोमो के जिलाध्यक्ष पप्पु राज मंडल दोस्त हैं। दोस्त के कहने पर ही रालोमो की रैली में चले गये थे। रालोमो के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा से औपचारिक भेंट हुई थी। इसी को रालोमो में शामिल हो जाने की बात फैलाई गई। मोंगिंया ने कहा कि वे पहले से भी वीआईपी में थे और आज भी वीआईपी में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.