नई दिल्ली, जनवरी 5 -- भारतीय मौसम विभाग ने कोहरे और ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक अगले चार से पांच दिन तक उत्तर पश्चिम, मध्य, पूर्व और उत्तर पूर्व भारत में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार 5 से 7 जनवरी के बीच पूर्व राजस्थान के कुछ क्षेत्रों, 5 जनवरी को झारखंड में, 5 से 7 जनवरी के बीच पश्चिमी राजस्थान और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में, व 5 और 6 जनवरी को मध्य प्रदेश, बिहार और गंगा के पश्चिमी बंगाल में दिन के समय ठंड पड़ने की संभावना है। शीतलहर की संभावनाइसके अलावा शीतलहर की भी संभावना जताई गई है। इसके मुताबिक 6 से 9 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में, 6 से 10 जनवरी तक पूर्वी राजस्थान में, 8 से 10 जनवरी तक पश्चिमी राजस्थान में, 6 से 8 जनवरी तक छत्तीसगढ़ और 6-7 जनवरी को झारखंड में शी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.