पलामू, जुलाई 29 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पलामू जिले के पाटन प्रखंड अंतर्गत सगुना पंचायत की मुखिया मंजू देवी, उनके पति सुरेंद्र सिंह एवं पुत्र रंजीत सिंह की पार्टी की सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है। तीनों को गत 15 जुलाई 2025 को कांग्रेस की सदस्यता प्रदान की गई थी। प्रदेश कमेटी ने गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी सह वर्तमान में प्रदेश के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के खिलाफ खुलकर प्रचार किया था। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय प्रभारी अभिलाष साहू की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि इन तीनों व्यक्तियों ने वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी का खुलकर विरोध किया था और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में तन-मन-धन से प्रचार किया था। इसके बावजूद उन्...