मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाना क्षेत्र के सोनबरसा चौक स्थित पंचमुखी रोकरिया हनुमान मंदिर में मंगलवार को 21 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ध्वज समर्पित किया। ध्वज यात्रा में तीन जिले के श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। इसमें मुजफ्फरपुर के अलावा समस्तीपुर व वैशाली के श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर में पंडित भूषण तिवारी ने बाबा रामनारायण दास त्यागी के द्वारा पूजन संपन्न कराया। मौके पर दिलीप कुमार ठाकुर, लक्ष्मी नारायण सिंह, उमाशंकर चौधरी, जगदेव सहनी, प्रमोद कुमार सिंह, प्रताप सहनी, दिलीप कुमार ठाकुर, मुन्ना सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.