दुमका, अप्रैल 21 -- काठीकुंड। प्रखंड के काठीकुंड शिकारीपाड़ा पथ स्थित धावाटाड़ ग्राम में सोमवार को श्री बालाजी हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में विधिवत संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 108 कलशों की भव्य शोभायात्रा से हुई, जो मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर दानीनाथ मंदिर स्थित शिवगंगा पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भरने के उपरांत यात्रा पुनः मंदिर लौटी. इसके पश्चात विधिवत रूप से भगवान बालाजी हनुमान की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति देखी गई और माहौल जयकारों और मंत्रों से गुंजायमान रहा।शाम के समय भक्तिमय संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय भजन मंडलियों ने भाग लिया और भक्ति रस में सराबोर कर दिया. इस आयोजन को सफल बनाने में परमानन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.