जामताड़ा, फरवरी 19 -- हनुमान मंदिर तथा राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन जामताड़ा, प्रतिनिधि। दुमका रोड शिव मंदिरप्रांगण में हनुमान मंदिर तथा राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि लगातार दो दिनों तक पूजा अर्चना की गई वहीं शुक्रवार को हवन पूजा की जाएगी और प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। साथ ही लाइटिंग का इंतजाम किया गया है। गुरुवार को पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कराई गई। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...