प्रयागराज, मई 3 -- प्रयागराज। संगम क्षेत्र के हनुमान मंदिर कॉरिडोर के साथ रक्षा भूमि पर हो रहे सभी निर्माण फिर शुरू होंगे। जमीन के बदले बराबर कीमत की भूमि हस्तांतरण का विवाद फिलहाल सुलझ गया है। सेना ने जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया तेज करने के साथ रक्षा भूमि पर काम शुरू करने की मौखिक स्वीकृति दी है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने हनुमान मंदिर कॉरिडोर में काम शुरू होने का दावा किया है। मंदिर कॉरिडोर समेत रक्षा भूमि पर रोके गए काम पुन: शुरू करने के सिलसिले में कुम्भ मेला अधिकारी विजय किरन आनंद, पीडीए के उपाध्यक्ष डॉ. अमित पाल शर्मा व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने रक्षा अफसरों के साथ शुक्रवार को ऑनलाइन मीटिंग की। सामान्य प्रशासन की ओर से कुम्भ मेला अधिकारी ने शासन स्तर से जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया तेज करने का आश्वासन दिया। मीटिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.