धनबाद, मार्च 6 -- बरोरा, प्रतिनिधि। पियोर बरोरा बस्ती में बुधवार को कलश सह शोभा यात्रा के साथ हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव समारोह सह पांच दिवसीय श्रीश्री 1008 हनुमत यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में 501 कन्याएं व महिलाओं ने कलश उठाया। गाजे-बाजे व डीजे साउंड के बीच अहले सुबह हनुमान मंदिर से निकली कलश सह शोभा यात्रा बरोरा बस्ती, खोदोवली, जमुआटांड़ आदि जगहों का भ्रमण करते हुए मुराईडीह खोदो नदी घाट पहुंचा। खोदो नदी में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सभी 501 कलशों में जलभरण का रस्म हुआ। इसके बाद सभी श्रद्धालु वापस हनुमान मंदिर परिसर स्थित यज्ञ मंडप स्थल पर पहुंचे। यहां पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश हुआ। कलश यात्रा के दौरान जय श्रीराम, जय वीर हनुमान, जय माता दी आदि धार्मिक जयकारों से आसपास का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। आचार्य राजेश पांडे, चंदन प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.