रांची, जून 10 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के आगरटोली में हनुमान मंदिर के दूसरे वार्षिकोत्सव में तीन दिनी अनुष्ठान को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। 251 महिलाएं गेतलसूद डैम से कलश में जल भरकर गांव का भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंची। कलश यात्रा में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य अनगड़ा पश्चिमी अनुराधा मुंडा शामिल हुए। समिति के अध्यक्ष नागेश्वर महतो ने बताया कि तीन दिनी अनुष्ठान में पहले दिन कलश यात्रा, दूसरे दिन 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन और अंतिम दिन प्रसाद वितरण और भंडारा के साथ अनुष्ठान संपन्न होगा। मौके पर भाजपा नेता रामसाय मुंडा, संजय नायक, हरातू मुखिया राजेंद्र बेदिया, संरक्षक तीर्थनाथ महतो, संतोष पाहन, सचिव संजय करमाली, कोषाध्यक्ष राजेश महतो, धनकिशोर महतो और तुलसी मुंडा आदि शामिल हुए।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.