नई दिल्ली, जनवरी 14 -- आस्था के कई रूप आपने देखे होंगे, लेकिन उत्तर प्रदेश में एक कुत्ते की 'हनुमान भक्ति' इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक कुत्ता पिछले 48 घंटों से हनुमान जी के मंदिर की उनकी मूर्ति की परिक्रमा कर रहा है। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए आसपास के गांवों से लोगों का हुजूम उमड़ा पड़ा है। मंदिर पर भजन कीर्तन भी शुरू हो गया है। कल यानी गुरुवार को भंडारे का आयोजन किया गया है। हनुमान जी के मंदिर में कुत्ते का इस तरह से परिक्रमा करना ऐसे समय हो रहा है जब सुप्रीम कोर्ट में कुत्तों को लेकर सुनवाई हो रही है। हनुमान जी की आकृति वाली पतंग उड़ाने को लेकर कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच वार-पलटवार हो रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सोमवार की सुबह कुत्ता पहली बार मंदिर परिसर में आया और उसने हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा शुर...