जौनपुर, नवम्बर 4 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा ब्लॉक के उमरछा गांव स्थित मृत्युंजय महादेव धाम में सोमवार की रात मासिक सुंदरकांड प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें मड़ियाहूं की युवा सनातनी मानस मंडली ने गायन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। शुभारंभ पंडित हीरामन उपाध्याय ने यजमान सुरेश चंद्र उपाध्याय व उनकी पत्नी इंद्रावती उपाध्याय के साथ पूजन-अर्चन किया। आयोजक पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि सुंदरकांड हनुमान जी के दिव्य पराक्रम और प्रभु श्रीराम-माता सीता की महिमा का अद्भुत वर्णन करता है। निर्णायक मंडल में लालसहब शुक्ल, सतीश उपाध्याय और कैलाशनाथ शुक्ला ने परिणाम को सीलबंद लिफाफे में सुरक्षित किया। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र विक्रम सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष साधना सिंह सहित अन्य अतिथियों ने भी टीमों...