गढ़वा, दिसम्बर 31 -- गढ़वा,प्रतिनिधि। श्रीहनुमान चालीसा-पाठ का तेरहवां साप्ताहिक आयोजन श्रीजानकी बाग नवादा में मंगलवार शाम मधु कुमारी और काजल कुमारी द्वारा पूजा अर्चना से प्रारंभ हुआ। मौके पर मौजूद सभी लोगों ने श्रीहनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। उसके बाथ हनुमान जी की आरती उतारी गयी। उक्त अवसर पर उपस्थित डॉ. टी पीयूष ने कहा कि हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है। इसे सभी को अपनी दिनचर्या का अंग बना लेना चाहिए। शीत कुमार ने कहा कि हनुमान चालीसा पाठ से अतुल्य ऊर्जा प्राप्त होती है। अधिवक्ता अमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि हनुमान जी सभी के मनोरथ पूर्ण करते हैं। पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच के निदेशक नीरज श्रीधर ''स्वर्गीय'' ने कहा कि श्रीहनुमान चालीसा पाठ का साप्ताहिक आयोजन प्रत्येक गांव, नगर, मुहल्ले में होना चाहिए। उससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.