शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- श्री हनुमत धाम प्रबंध समिति की ओर से हनुमान जयंती पर 2 दिवसीय समारोह आयाेजित किया जाएगा। अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि हनुमत धाम स्थित बिसरात घाट पर 11 अप्रैल प्रात 8 बजे से श्री राम चरित मानस का अखंड पाठ किया जाएगा । वहीं 12 अप्रैल को श्री राम भगवान का राजतिलक के साथ अखंड पाठ का समापन होगा, तत्पश्चात हवन कर 11 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शाम 6 बजकर 30 मिनिट से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। वही समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए वृंदावन के प्रसिद्ध भजन गायक राधिकेश द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.