गुना, अप्रैल 20 -- मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जयंती पर पथराव की घटना के बाद मोहन सरकार ने वहां के एसपी का तबादला कर दिया है। अब आईपीएस अंकित सोनी गुना के एसपी होंगे। संजीव कुमार सिन्हा को शनिवार पीएचक्यू भेजा गया है। इसका आदेश देर रात जारी हुआ। 2017 बैच के आईपीएस अंकित पुलिस उपायुक्त (आसूचना एवं सुरक्षा) नगरीय पुलिस, इंदौर के रूप में पदस्थ थे। 12 अप्रैल को हनुमान जयंती के दिन कर्नलगंज में विवाद की स्थिति बनी थी। मस्जिद के सामने जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ और इसके बाद पत्थरबाजी की घटना की बात सामने आई थी। घटना वाले दिन गुना एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने कहा था कि उन्होंने सीसीटीवी में देखा था,पत्थरबाजी की घटना नहीं हुई है। उनके इस बयान से हिंदूवादी संगठन जरूर नाराज थे। माना जा रहा है कि इसी घटना के कारण उनको पीएचक्यू भेजा गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.