लोहरदगा, अप्रैल 12 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा में हनुमान जन्मोत्सव पूरी भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाने की तैयारी हो रही है। 12 अप्रैल को भाजपा नगर मंडल द्वारा तिवारी दूरा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ महाप्रभु मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन को लेकर शहर में भक्तिमय माहौल बन चुका है और मंदिर परिसर में विशेष रूप से सजावट और स्वच्छता का कार्य जारी है। महाआरती की तैयारी में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। गुंजन अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, अर्चि गोयल, भूमि गोयल और प्रीति गोयल द्वारा मंदिर परिसर में महाआरती का पूर्वाभ्यास किया। अभ्यास के दौरान पूरे परिसर में भक्ति की अनुभूति देखने को मिली, जहां महिलाओं ने समर्पण भाव से तैयारी कर यह दर्शाया कि इस आयोजन में नारी शक्ति की प्रमुख भूमिका होगी। गुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.