वाराणसी, दिसम्बर 12 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी तमिल संगमम् 4.0 में तमिलनाडु से आया पेशेवरों और कारीगरों का समूह गुरुवार को हनुमान घाट पहुंचा। जहां सभी ने गंगा में स्नान कर पूजा पाठ करते हुए सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। गंगा स्नान के बाद समूह ने घाट पर स्थित प्राचीन मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। सभी लोगों को मंदिरों के इतिहास दिव्यता, भव्यता और इतिहास के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद हनुमान घाट स्थित सुब्रमण्य भारती के घर भी गए। उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। समूह के लोगों में काफी कुछ जानने की जिज्ञासा दिखी। उन्होंने सुब्रमण्य भारती के घर के समीप पुस्तकालय का भी भ्रमण किया। समूह कांची मठ पहुंचा और वहां के इतिहास के बारे में जाना। वी.चंद्रशेखर द्रविड़ घनपाठी ने उन्हें काशी में दक्षिण भारतीय मंदिरों की परंपरा और इतिहास से ...